
क्या हो अगर आप हर काम करने की कोशिश करना छोड़ दें? हम अपनी लंबी होती जा रही कार्य-सूची, भरे हुए इनबॉक्स और कम होती जा रही ध्यान अवधि के साथ पूरी तरह से व्यस्त हो चुके हैं। लेकिन मानसिक शांति पाने के लिए हमें समय प्रबंधन की बड़ी समस्या से निपटना होगा : यह सवाल कि पृथ्वी पर हमें मिले सीमित समय, औसतन लगभग चार हजार सप्ताह, का सबसे अच्छा उपयोग कैसे किया जाए। ऑलिवर बर्कमैन की यह किताब एक उत्साहजनक, मनमोहक और गहरी यथार्थवादी खोज है कि हम अपनी सीमाओं को नकारने के बजाय उन्हें अपनाकर, अपने सीमित जीवन को कैसे अधिक अर्थपूर्ण बना सकते हैं। 'यह किताब अद्भुत है।' द टाइम्स